मधुबनी की छात्रा साक्षी कुमारी प्रथम स्थान पर रही

Date:


भास्कर न्यूज|दरभंगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दरभंगा प्रमंडल स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में किया गया। यह आयोजन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार की प्रेरणा से क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक दरभंगा प्रमंडल कार्यालय द्वारा संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मधुबनी जिला के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाही, कलुआही की छात्रा साक्षी कुमारी प्रथम रहीं। दरभंगा जिला के प्लस टू एमकेजे उच्च विद्यालय, हायाघाट की छात्रा सफीना खातून ने द्वितीय तथा समस्तीपुर जिला के प्लस टू एसआरजेएसए उच्च विद्यालय, चकहबीब (विभूतिपुर) की छात्रा मीनू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त साक्षी 28 फरवरी को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp