Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी पुलिस ने किया मोटरसाइकिल लूट का खुलासा:लूटी गई बाइक और गांजे के साथ दो बदमाश अरेस्ट


मधुबनी जिले की लौकहा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और 1.2 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक कुमार यादव (पिता श्याम कुमार यादव, निवासी महदेवा) और कुलदीप कुमार यादव उर्फ झरकी यादव (निवासी कोरियाही) के रूप में हुई है। ये दोनों लौकही थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम बताया कि 17 फरवरी की रात लौकहा थाना क्षेत्र के पिपराही के पास हथियार के बल पर एक मोटरसाइकिल लूट ली गई थी। पीड़ित ने इस घटना की सूचना 19 फरवरी को लौकहा थाना को दी थी। इस संबंध में लौकहा थाना में कांड संख्या 33/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। इसी क्रम में, थानाध्यक्ष लौकहा को गुप्त सूचना मिली कि भारत-नेपाल सीमा से ग्राम लक्ष्मीपुर होते हुए एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति काले रंग के बैग में संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि० विकेश कुमार सशस्त्र बल के साथ बंदरझुली चौक पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार यादव बताया। पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर 1.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद सामान और बाइक को जब्त कर दीपक को थाने लाया गया। थाने में जब्त मोटरसाइकिल की जांच करने पर पता चला कि यह लौकहा थाना कांड संख्या 33/26 में लूटी गई मोटरसाइकिल थी। दीपक कुमार की निशानदेही पर फरार अभियुक्तों में से कुलदीप कुमार को लौकहा थाना के झौहड़ी चौक से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पिपरहवा में मोटरसाइकिल लूटने की बात स्वीकार की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles