Home india मधुबनी में अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:जयनगर और लदनिया थाना...

मधुबनी में अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:जयनगर और लदनिया थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई

0
मधुबनी में अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:जयनगर और लदनिया थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई


मधुबनी जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, तीन देशी कट्टा, गोली और तलवार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम को यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जयनगर थाना क्षेत्र के सेलरा बांध के पास एसएसबी कमला बीओपी के जवानों को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर जवानों ने घेराबंदी कर छापेमारी की। पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जवानों को देखते ही अपराधी भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाशी में एक लोडेड देशी कट्टा और एक तलवार बरामद हुई। भागते समय एक अन्य अपराधी का पिस्टल भी जमीन पर गिर गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर निवासी पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ लदनिया थाना पुलिस ने भी एक अन्य कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र के चौपायर गांव निवासी रबिन्द्र यादव उर्फ टमाटर और नेपाल के सिरहा जिले के माहेश्वरी थाना क्षेत्र के कटहा गांव निवासी जितेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि लदनिया थाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कांड संख्या 127/26 का प्राथमिक अभियुक्त रबिन्द्र यादव उर्फ टमाटर धौरी पुल के पास एक अन्य अपराधी के साथ मिलकर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहा है। देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम धौरी पुल के पास पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर रबिन्द्र यादव उर्फ टमाटर की कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version