Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई:पार्सल वैन से 1248 बीयर बोतल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; जांच जारी


मधुबनी जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सामिया चौक के पास सोमवार सुबह में एक पार्सल वैन से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने सोमवार दोपहर बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। इसके अनुसार, सिक्किम से बियर की एक खेप लेकर एक पार्सल वैन समस्तीपुर जिले की ओर जा रही थी। डिलीवरी से पहले यह वाहन सामिया चौक के पास एक ‘लाइनर’ का इंतजार कर रहा था। सूचना की पुष्टि होते ही उत्पाद विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को घेर लिया और उसकी जांच की। जांच के दौरान पार्सल वैन से 104 कार्टून में रखी कुल 1,248 बोतल बियर बरामद हुई। मौके से वाहन चालक सह तस्कर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब और वाहन को उत्पाद विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है। गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिले के कुछ प्रभावशाली एवं चर्चित लोगों के नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद अधीक्षक ने दोहराया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles