Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में करंट लगने से युवक की मौत:गुस्साए परिजनों ने सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की, एक हिरासत में


मधुबनी शहर के सिंघानिया चौक पर रविवार शाम करीब 4 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघानिया चौक निवासी बुधन मोची के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भड़का आक्रोश, हुई तोड़फोड़ युवक की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि 10 से 20 की संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया सूचना मिलने पर सदर अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद मौके पर पहुंचे और नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप मृतक के भाई निशु कुमार ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले सिंघानिया चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बिजली का तार टूटकर सड़क किनारे गिरा हुआ था। उन्होंने कहा कि विक्की कुमार ओम प्रकाश नामक दुकानदार की दुकान में मरम्मत का काम कर रहा था, तभी वह टूटे हुए तार की चपेट में आ गया। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन सदर अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने बताया कि अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के माध्यम से नगर थाना को दे दी गई है। वहीं नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles