Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में जमीन विवाद में भतीजे का मर्डर:सोने के दौरान किया हमला, गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में जलाया शव


मधुबनी जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ठठरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की पहचान ठठरी गांव निवासी सुभाष यादव (25) के रूप में हुई है, जो बरे लाल यादव के पुत्र थे। सुभाष अपने परिवार के साथ नोएडा में मजदूरी करते थे। अप्रैल में वह अपनी चचेरी बहन की शादी में गांव आए थे। शादी के बाद परिवार के अन्य सदस्य नोएडा लौट गए, लेकिन सुभाष आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए गांव में ही रुक गए थे। उनकी पत्नी चंपा देवी अपने मायके सोनरे गांव में थीं। खेत में ले जाकर शव जला दिया
परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात सुभाष घर में अकेले सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई और शव को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में ले जाकर जला दिया गया। परिजनों को इस घटना की सूचना नहीं दी गई। मृतक के छोटे भाई प्रभाष यादव ने बताया कि उन्हें अन्य लोगों से भाई की मौत की जानकारी मिली। जब उन्होंने चाचा से पूछा, तो पहले आत्महत्या की बात कही गई, और बाद में बताया गया कि शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। प्रभाष ने अपने चाचा सहित अन्य लोगों पर जमीन विवाद में साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। 6 लोगों पर FIR घटना की सूचना मिलने पर झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष मंजूला मिश्र और बीडीओ राकेश रौशन मौके पर पहुंचे। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने घटनास्थल से शव के अवशेष और हड्डियां बरामद कर जांच के लिए भेजे हैं। मृतक के साले चंदन यादव के आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles