Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में बिहार दिवस पर निकली प्रभातफेरी:DM-SP ने महात्मा गांधी-अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराना उद्देश्य


बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को मधुबनी में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी, कवि कोकिल विद्यापति और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रभातफेरी की शुरुआत वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर ‘जय बिहार’, ‘बढ़ेगा बिहार-बढ़ेगा बिहार’ और ‘शिक्षित बिहार-विकसित बिहार’ जैसे नारे लगाए। प्रभातफेरी की तस्वीरें…

नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराना उद्देश्य इस प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य राज्य की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना और नई पीढ़ी को बिहार के इतिहास से परिचित कराना था। इसके माध्यम से जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति और बालिका शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। प्रभातफेरी में जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडेय, उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक और वरीय उप समाहर्ता बिरजू दास सहित कई स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। माल्यार्पण के अतिरिक्त, बिहार दिवस के अन्य कार्यक्रमों का शुभारंभ गुब्बारा गुच्छ उड़ाकर किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles