Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर:सिर में चोट लगने से मौत, सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा


मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 62 वर्षीय शिव चंद्र सिंह की मौत हो गई। वे दुलीपट्टी गांव के पास मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिव चंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और वे सड़क किनारे गिर गए। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उन्हें बेहोश पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत जयनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिव चंद्र सिंह को मृत पाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू मृतक के भाई ने बताया कि शिव चंद्र सिंह सुबह मंदिर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles