Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में मोहर्रम से पहले प्रशासन का फ्लैग मार्च:डीएम-एसपी के नेतृत्व में हुई गश्ती, शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे


मधुबनी में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम 6 बजे शहर में एक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी रश्मि, सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सहित मधुबनी नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। अर्धसैनिक बल के जवानों ने भी फ्लैग मार्च में भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस या प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मोहर्रम के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के धारदार हथियार के प्रदर्शन या सार्वजनिक रूप से लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को सहयोग करने का भी आग्रह किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles