Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में शॉर्ट सर्किट से एजेंसी में लगी आग:गदियानी मोहल्ले में 3.50 लाख की संपत्ति जलकर राख


मधुबनी शहर के गदियानी मोहल्ले में स्थित मेसर्स यूनाइटेड एजेंसी में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में एजेंसी के भीतर रखी लगभग 3 से 3.50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। एजेंसी के मालिक आदर्श कुमार और कर्मचारी रोहित राज ने मंगलवार सुबह बताया कि यह आग मध्य रात्रि करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच लगी। आग की लपटें दिखाई देने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन दल की तत्परता के कारण आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सका। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने से पहले एजेंसी के अंदर रखी कई वस्तुएं इसकी चपेट में आ गईं। एजेंसी संचालक के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 3 से 3.50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है। आदर्श कुमार ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस मामले पर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार सुबह जानकारी दी कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एजेंसी संचालक की ओर से शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles