Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी सदर अस्पताल में लगेगी ब्लड सेपरेशन मशीन:प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पीआरबीसी अब जिले में ही उपलब्ध


मधुबनी के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल के ब्लड बैंक में जल्द ही ब्लड सेपरेशन मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी। इस संबंध में सिविल सर्जन ने शुक्रवार को ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. कुणाल कौशल को आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक के मध्य क्षेत्र को व्यवस्थित कर फॉल सीलिंग लगाने का निर्देश दिया, ताकि ब्लड सेपरेशन मशीन को सुचारु रूप से स्थापित किया जा सके। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन स्थापित होने के बाद प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल्स) जैसे रक्त के विभिन्न घटक अब जिले में ही उपलब्ध होंगे। वर्तमान में इन सुविधाओं के लिए मरीजों को दरभंगा जैसे बाहरी जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक सदर अस्पताल में केवल संपूर्ण रक्त उपलब्ध था, लेकिन इस नई व्यवस्था से रक्त के सभी महत्वपूर्ण घटकों की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित हो जाएगी। इससे विशेष रूप से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थितियों में इलाज में तेजी आएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles