Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा के 2 ब्लॉक में 7 घंटे पावर कट:12 से 15 अगस्त तक 33KV फीडर में होगा मेंटेनेंस, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती


मधेपुरा के गम्हरिया और घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्रों में 12 से 15 अगस्त तक प्रतिदिन सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33KV गम्हरिया फीडर के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण होगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान फीडर में नए पोल लगाने और पुराने तारों को बदलने का काम किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता अरबिंद कुमार ने बताया कि गम्हरिया फीडर के सुदृढ़ीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। पहले चरण में लगभग चार किलोमीटर तार बदलने का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में नए पोल लगाने, शेष तार बदलने और अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से कार्य के दौरान संबंधित फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। निर्धारित समय से पहले जरूरी काम निपटाने के आदेश विभाग ने गम्हरिया और घैलाढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी का भंडारण कर लें। साथ ही, बिजली पर निर्भर घरेलू और व्यावसायिक कार्यों को सुबह 10 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके। उपभोक्ताओं को विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी बताया कि यदि रखरखाव का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के बहाल की जा सकती है। इसलिए, उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान अपने विद्युत उपकरणों के प्लग स्विच से निकालकर रखें। आपूर्ति बहाल होने के समय वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। विद्युत विभाग का कहना है कि फीडर के सुदृढ़ीकरण और तार बदलने का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य में सहयोग की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles