![]()
मधेपुरा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की गला काटकर हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना 11 अक्टूबर के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गौररहा गांव की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का गांव के ही एक लड़के से अफेयर चल रहा था। इससे नाराज पिता ने बेटी की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की बात जानने के बाद पिता ने बदनामी के डर से बेटी की हत्या कर शव को बहरारी नदी में फेंक दिया। हालांकि, शव और हत्या में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं हुआ है। परिजन बार-बार बदल रहा था बयान पुलिस के अनुसार, गौररहा गांव के वार्ड नंबर- 4 के रहने वाले दिनेश कुमार ने 11 अक्टूबर को शंकरपुर थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसके अनुसार, नाबालिग लड़की घास काटने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। इस मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ की तो बार-बार बयान बदल रहा था। इसके बाद शक गहराया तो ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद मृतका की 7 साल की छोटी बहन से पूछताछ की। उसने इस हत्या का खुलासा किया। बच्ची ने पूछताछ में बताया कि पापा ने गला काटकर हत्या की और शव को फेंक दिया। गांव के लड़के से प्यार करती थी दीदी छोटी बहन ने पुलिस को यह भी बताया कि दीदी पड़ोस के एक लड़के से प्यार करती थी। इसके कारण पापा नाराज रहते थे। 7 अक्टूबर की शाम खाना खाने के दौरान पापा और दीदी के बीच बहस हुई। इसके बाद पापा ज्यादा गुस्सा हो गए थे। खाना खाकर सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात में दीदी अपने विस्तर पर सो रही थी, तभी पापा ने धारदार हथियार से उनको काट कर मार दिया। रात में हत्या किया, शव को नदी में फेंका पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी पिता ने शव को बोरी में रखकर बाइक से ले गया और बहरारी नदी में फेंक दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए खून से सने बिस्तर, कपड़े भी जला दिए। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से लाश की तलाश कर रही है। मधेपुरा एसपी ने बताया कि पुलिस लड़की की शव तलाशने में जुटी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें और कोई-कोई लोग शामिल है, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मधेपुरा- नाबालिग बेटी की हत्या में पिता गिरफ्तार:अफेयर से नाराज था, 7 साल की बच्ची बोली- पापा ने गला काटकर नदी में फेका शव
