![]()
मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड में 33 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत और रखरखाव के कारण 2 से 6 जुलाई तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अजीत कुमार ने बताया कि इस अवधि में सिंहेश्वर, गम्हरिया और घैलाढ़ पावर ग्रिड से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति भी समय से पहले बहाल कर दी जाएगी विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें और मरम्मत कार्य में सहयोग करें। जेई अजीत कुमार ने यह भी बताया कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति भी समय से पहले बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने यह भी सूचित किया है कि तकनीकी कारणों से मरम्मत कार्य की अवधि में आवश्यकतानुसार बदलाव संभव है। बिजली विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है।

