Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

PM Modi Mega Road Show Kolkata 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण से पहले कोलकाता की सियासत में ‘सुनामी’ की तैयारी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर को भेदने के लिए अपना सबसे बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है. चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में मेगा रोड शो (Mega Road Show) कर सकते हैं, जिसका मुख्य केंद्रबिंदु भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र होगा. 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले, 24 से 27 अप्रैल के बीच कभी भी यह रोड शो हो सकता है, जो बंगाल चुनाव का ‘टर्निंग प्वाइंट’ साबित हो सकता है.

भवानीपुर पर भाजपा का सुपर फोकस

भवानीपुर सीट इस बार उसी तरह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है, जैसे पिछली बार नंदीग्राम थी. यहां से ममता बनर्जी के खिलाफ उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी को भाजपा ने चुनाव के मैदान में उतार दिया है. भाजपा की मानें, तो प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो या तो भवानीपुर से शुरू होगा या फिर इसी क्षेत्र में जाकर समाप्त होगा. मकसद साफ है- कोलकाता की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा की ताकत का अहसास कराना और वोटरों के बीच ‘प्रो-इन्कम्बेंसी’ लहर पैदा करना.

सुरक्षा घेरा और SPG क्लियरेंस का इंतजार

रोड शो का सटीक रूट अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि भवानीपुर में रोड शो होगा ही. रोड शो के पूरे रूट को अंतिम रूप देने के लिए SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की मंजूरी का इंतजार है. दक्षिण कोलकाता की तंग गलियों और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रूट मैप तैयार किया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता की 142 सीटों पर भाजपा का ‘ब्रह्मास्त्र’ बनेगा रोड शो

दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कोलकाता और दक्षिण बंगाल की कुल 142 सीटों पर मतदान होना है. भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस रोड शो का असर न केवल भवानीपुर, बल्कि आसपास की दर्जनों सीटों पर पड़ेगा. शुभेंदु अधिकारी पहले से ही भवानीपुर की गलियों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. पीएम मोदी का रोड शो इस अभियान को और मजबूती प्रदान करेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात

बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप

The post ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles