Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी के लिए पुरुलिया में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर घूमती है BJP

ममता बनर्जी के लिए पुरुलिया में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर घूमती है BJP

Hemant Soren Purulia Rally| पुरुलिया/काशीपुर, हंसराज सिंह : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में उतरते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. पुरुलिया के काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के धनाड़ा फुटबॉल मैदान में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सोमेन बेलथरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है. चुनाव आयोग खुद मैदान में उतर गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोगों के ‘मुंह में राम और बगल में छुरी’ रहती है.

चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों पर निशाना

हेमंत सोरेन ने बंगाल में दो चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किये. उन्होंने पूछा कि जब असम जैसे राज्य में एक दिन में चुनाव संपन्न हो सकते हैं, तो पश्चिम बंगाल में 2 चरणों की क्या जरूरत थी?

सोरेन ने आरोप लगाया कि बंगाल में देश के किसी भी हिस्से की तुलना में अत्यधिक पुलिस बल तैनात किया गया है. उनका दावा है कि ऐसा आदिवासी समुदाय को डराकर वोट देने से रोकने के लिए किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना डरे तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ED-CBI और लोकतंत्र पर प्रहार

झारखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नीतियों और जांच एजेंसियों के इस्तेमाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 16-17 वर्षों से देश में डर का माहौल बनाया गया है. पत्रकारों को प्रभावित किया जा रहा है और जो भी विरोध में आवाज उठाता है, उसे जेल भेज दिया जाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बीच में भी विपक्षी प्रत्याशियों के घरों पर जान-बूझकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) के छापे डलवाये जा रहे हैं, ताकि विपक्ष को कमजोर किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : घुसपैठ और गोरखालैंड पर हिमंता का बड़ा बयान, कहा- ममता बनर्जी को हटाओ नहीं तो बंगाल हमसे छिन जायेगा

Hemant Soren Purulia Rally: महंगाई और चाणक्य का कथन

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक संदर्भों का सहारा लिया. गैस सिलेंडर, तेल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है. चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए सोरेन ने कहा- जिस देश का राजा व्यापारी होता है, उस देश की प्रजा भिखारी हो जाती है.

शिक्षा का बंगाल मॉडल और आदिवासी हित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ही आदिवासी, दलित और पिछड़ों की असली हितैषी है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में आदिवासियों और संतालों के लिए शिक्षा का जो बेहतरीन मॉडल लागू है, उसे अब झारखंड सरकार भी अपना रही है.

इसे भी पढ़ें

मोदी सरकार पर बरसीं ममता बनर्जी- महिला आरक्षण और परिसीमन को जोड़ना भारत बांटने की साजिश

बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण

बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में हथियारों का जखीरा मिलने से हड़कंप, STF ने राजाबाजार में संदिग्ध को दबोचा

बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें

The post ममता बनर्जी के लिए पुरुलिया में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- मुंह में राम, बगल में छुरी लेकर घूमती है BJP appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles