![]()
_photocaption_बोकारो | सदर अस्पताल, बोकारो में सरकारी एंबुलेंस से बेड, दवा की पेटियां और अन्य सामान लाया जाता हुआ। मरीजों के लिए बनी एंबुलेंस का यह इस्तेमाल व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। जिले में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए उपलब्ध 28 सरकारी एंबुलेंस में 9 बंद हैं, जबकि 11 एंबुलेंस खटारा हालत में हैं। बाकी बची एंबुलेंस से सामान ढोए जाने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा मिलने में परेशानी हो रही है। तस्वीर में सरकारी एंबुलेंस के भीतर मरीजों की जगह अस्पताल का सामान रखा नजर आता है। सवाल यह है कि जब जिले में कई एंबुलेंस बंद और खटारा हैं, तब चालू एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीजों के बजाय सामान ढोने में क्यों किया जा रहा है?*photocaption*
मरीजों को नहीं, सामान ढो रहे सरकारी एंबुलेंस
