Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा जनसंपर्क अभियान


गिरिडीह | गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने वार्ड नंबर 9, 10, 14 और 15 में मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह के हर चौक-चौराहे पर सिग्नल लाइट लगवाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके अलावा टोटो का पार्किंग और रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा, जिससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रमिला मेहरा ने यह भी कहा कि हर वार्ड में पक्की सड़क और ढकी नाली बनाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीएल क्षेत्र में 5000 पीएम आवास नहीं बन सका क्योंकि भाजपा के नेता और मंत्री पिछले छह साल में भारत सरकार से एनओसी नहीं दिला सके। आज चुनाव में वे बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles