Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महावीरी झंडा जुलूस से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी:सुगौली में रक्षाबंधन पर निकला जुलूस, पुलिस ने रास्ता कराया खाली


मोतिहारी के सुगौली में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस दौरान आजाद चौक स्थित छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला और रास्ता खाली कराया। विभिन्न गांवों और मोहल्लों से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम व महावीर के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी-डंडे, तलवार और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ ने जुलूस का स्वागत किया। वहीं, विभिन्न स्थानों पर लगे मेलों में लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूले व अन्य मनोरंजन का आनंद लिया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की निगरानी रही, जिससे पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रही। हालांकि, जुलूस के कारण आजाद चौक स्थित छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला और उसके लिए रास्ता खाली कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया। महावीरी झंडा जुलूस और रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles