Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाएं जागरुक होंगी तो समाज के साथ देश भी आगे बढ़ेगा : आनंद


सिटी रिपोर्टर | बोकारो तिरुपति संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के बक्सर के विधायक व पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि संस्था द्वारा नारी के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। घर की महिलाएं अगर जागरुक होंगी तो समाज के साथ देश भी आगे बढ़ेगा। संगीता तिवारी ने कहा कि तिरुपति संस्था नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा, हरियाली और विकास के क्षेत्र में पूरे राज्य में मिशन के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ परिवार और समाज को भी कुशलतापूर्वक संभाल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 महिलाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-2 की 10 शिक्षिकाओं सहित अन्य विद्यालयों की शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शैला मनोरमा खलको, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, उषा देवी, सुनीता कुमारी, सुमित्रा देवी, सरोज तिवारी, किरण सिंह, नीलम सिंह, रूना सिंह, अंजनी सिंह, दीप शिखा आदि उपस्थित थीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles