Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाओं को अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गई

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी आद्रकुड़ी स्वास्थ्य उपकेंद्र में सोमवार को एएनसी जांच शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए कानूनी जागरुकता एवं सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी विद्यारानी ने की। मौके पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। पीएलवी देवदास पांडेय ने महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क जांच एवं इलाज समेत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान झाड़-फूंक, अंधविश्वास, गलत खान-पान और घर में प्रसव कराने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि गर्भ में लिंग की जांच कराना या करवाना कानूनन अपराध है। बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने और दोनों को समान अधिकार देने का संदेश भी दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles