Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला की हत्या के 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं:किशनगंज में घर से 500 मीटर दूर खेत में मिला था शव, हत्या का मामला दर्ज


किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड स्थित गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के तलवारबंधा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में, खासकर महिलाओं में, डर का माहौल बना हुआ है। महिला के सीने पर धारदार हथियार के निशान मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय उमेंदा खातून उर्फ नेंगरी के रूप में हुई है। वह तलवारबंधा वार्ड नंबर 12 निवासी पूर्व वार्ड सदस्य लजमुद्दीन उर्फ बमका की पहली पत्नी थीं। उनका शव 10 मई, रविवार शाम को घर से लगभग 500-600 मीटर दूर एक मक्के के खेत से बरामद किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के सीने पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने मृतक महिला की बेटी के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह भी रहा कि पुलिस हिरासत में मृतक के बेटे के साथ मारपीट के आरोप में एक पीएसआई को एसपी द्वारा निलंबित किया जा चुका है। परिजनों ने बताया कि महिला शनिवार (9 मई) से अपने घर से लापता थीं। उनकी गुमशुदगी की सूचना गंधर्वडांगा थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी, क्योंकि परिजनों को लगा था कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी। रविवार शाम को शव मिलने के बाद परिजनों में चिंता और इलाके में सनसनी फैल गई। गंधर्वडांगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना कांड संख्या 45/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि, आठ दिन बाद भी हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले का खुलासा न होने से स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस द्वारा लगातार परिजनों और ग्रामीणो से पूछताछ और छानबीन की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के लिए एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles