Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला ने फुफेरे भैसुर पर लगाया रेप का आरोप:बांका में विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, शोर मचाने पर हुआ फरार


बांका में शुक्रवार को 20 साल की महिला ने अपने फुफेरे भैसुर पर घर में घुसकर मारपीट करने और रेप करने का आरोप लगाया है। घटना रजौन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार, वह घर में अकेली थी। उसका पति और सास रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। परिजन ने डायल 112 को दी सूचना सूचना मिलते ही पति और सास घर पहुंचे, जहां महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा है कि आरोपित घटना के बाद से घर छोड़कर फरार है। पुलिस पीड़िता बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट होगी। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि आवेदन देने के बाद मामले में जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles