Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला बच्चों संग 10 दिन बाद लौटी:बोचहां से गायब विवाहिता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया, मायके गई


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के तुर्की गांव से तीन बच्चों के साथ गायब हुई एक विवाहिता 10 दिन बाद थाने पहुंची। पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद महिला ने अपने बच्चों के साथ मायके जाने की इच्छा व्यक्त की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता और उसके बच्चों को उसके मायके वालों को सौंप दिया। यह घटना 13 अप्रैल को हुई थी, जब विवाहिता प्रतिमा कुमारी अपने तीनों बच्चों के साथ ससुराल से एक खत लिखकर गायब हो गई थी। मामले को लेकर प्रतिमा कुमारी के ससुर किशन देव महतो ने गांव के ही पड़ोसी भतीजे अमर कुमार पर आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था और बरामदगी के साथ जांच व कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। ससुर ने पुलिस को बताया था कि विवाहिता का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। वहीं, विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह पारिवारिक वजहों से घर से गायब होकर एक रिश्तेदार के यहाँ गई थी। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि तीन बच्चों के साथ गायब हुई विवाहिता को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उसे उसके मायके वाले परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles