Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला सिपाही बोली- SI ने संबंध बनाए, अबॉर्शन कराया:दोस्तों से मैसेज भिजवाया- कहीं और शादी कर लो, खर्च मैं दूंगा; 9 साल से था अफेयर


मुंगेर में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने SI दिनेश कुमार पर 9 साल तक फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। दिनेश कुमार पटना पुलिस कार्यालय में पेंशन शाखा प्रभारी के पद पर तैनात हैं। पीड़िता ने सोमवार को मुंगेर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि SI ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिलाई। जब शादी का दबाव बनाया तो कहा मैं पहले से शादीशुदा हूं, डाइवोर्स लेने के बाद तुमसे शादी करूंगा। बाद में वो उससे भी मुकर गया और अपने दोस्तों से मैसेज करवाया कि मैं किसी और से शादी कर लूं, वो मेरी शादी का पूरा खर्चा देगा। इसके अलावा पीड़िता ने मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस शिकायत में SI के भाई भूपेश कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… 2 साल की जान-पहचान के बाद अफेयर हुआ शुरू महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि 2015 में उसकी नियुक्ति नवादा में सिपाही के पद पर हुई थी। उस समय दिनेश कुमार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, इसलिए मैं उन्हें जानती थी।अक्टूबर 2017 से दिनेश फोन और वॉट्सऐप के जरिए लगातार संपर्क में रहने लगा। जनवरी 2018 में दिनेश ने शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। इसके बाद भी हम दोनों के बीच संबंध जारी रहे, लेकिन शादी नहीं हुई। वहीं 2019 में गर्भवती होने के बाद मैंने दिनेश से शादी करने के लिए कहा। इस पर दिनेश ने खुद को शादीशुदा बताया और तलाक के बाद शादी करने की बात कही। बाद में विवाद के दौरान मुझे गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मुझे इलाज कराना पड़ा। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी महिला ने ये भी दावा किया है कि उसके पास दिनेश कुमार के साथ के कुछ फोटो हैं। महिला सिपाही ने दिनेश पर यह भी आरोप लगाया कि उसने अपने सहयोगियों से उसे यह मैसेज भिजवाया कि वह किसी और से शादी कर ले और शादी का सारा खर्च वो उठाएगा। हालांकि, पीड़िता आरोपी सब इंस्पेक्टर के साथ रहने की मांग पर अड़ी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दिनेश के मोबाइल में मेरा कुछ फोटो और वीडियो है। उसी को लेकर वो हमेशा धमकाता भी है, वो कहता है अगर तुम हमारी बात नहीं मानोगी तो तुम्हारा जो भी फोटो वीडियो मेरे पास है, वह वायरल कर देंगे। इसके बाद फिर तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। इसी कारण से मैं साल 2019 में डिप्रेशन में चली गई, जिसके कारण तब से ही निद नहीं आना और अचानक घबराहट और बेचैनी के अलावा डर जैसा महसूश होता है। अभी भी मेरा इलाज चल रहा है। गांधी मैदान में भाई के साथ मिलकर की मारपीट पीड़िता ने बताया कि मैं बीते 4 और 5 मार्च को पटना सरकारी आवास गांधी मैदान गेट नंबर 5 के पास दिनेश से मिलने गई थी। उस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी दिनेश ने पीड़िता का मोबाइल लेकर सारा डेटा को फॉर्मेट मार दिया। इस दौरान पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं 29 अगस्त को पटना एसपी कार्यालय में मैं एसएसपी से मिलने गई थी। उस समय दिनेश कार्यालय में ही था और मुझे देखने पर उसने मेरे साथ बदसलुकी की। इसके बाद जब मैं वहां से लौट रही थी तो गांधी मैदान के पास दिनेश और उसके भाई भूपेश कुमार ने मेरे साथ बदसलुकी करते हुए मारपीट की, जिससे मेरी उंगली में अभी भी गहरा जख्म है।

मामले में मुंगेर महिला थानाध्यक्ष कीर्ति कुमारी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles