Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला से ज्वेलरी ठगी, आरोपी गिरफ्तार:जहानाबाद में ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया


जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से जेवरात ठगी का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला ने आरोपी की खोजबीन की और टेनी बीघा गांव के पास उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला मीना देवी ने बताया कि वह अपने डेरा पर खाना खा रही थी, तभी चार लोग पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। उन्होंने खुद को मांगने वाला बताया और महिला ने उन्हें 10 रुपये दिए। इसके बाद उन लोगों ने उसे एक फूल दिया और कहा कि इसे पैसे में लपेटकर रख दें। ज्वेलरी के बदले कूट का डिब्बा मिला महिला के अनुसार, आरोपियों ने उसे बताया कि कान की जितिया और लॉकेट निकालकर देने से परिवार में बरकत होगी। उनकी बातों में आकर उसने अपने कान की जितिया और लॉकेट निकालकर दे दिया। आरोपियों ने जेवरात को एक डिब्बे में रखकर कपड़े में बांध दिया और महिला से कहा कि इसे शाम में ही खोलना। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि उसने इससे पहले कपड़ा खोला तो उसके पति और बेटे बीमार हो जाएंगे। डेरा लेकर करता था पत्थर बेचने का काम उन लोगों के जाने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। जब उसने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें जेवरात के स्थान पर कूट का डिब्बा मिला। इसके बाद महिला आरोपियों की तलाश में निकल गई और टेनी बीघा गांव के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दरभंगा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित ने पुलिस को बताया कि वह यहां डेरा लेकर पत्थर बेचने का काम करता था और डेरा खाली कर वापस जा रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles