Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महुआडांड़ : अंबोवाटोली और कसाई बांध तक जाने वाली दो सड़कों का शिलान्यास हुआ


चंदवा | हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग के प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षक गणों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने आजादी के समय थे। उन्होंने छात्रों को शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के मूल मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। ​वहीं, फार्मेसी प्रिंसिपल हम्माद रज़ा ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाया। महुआडांड़ | प्रखंड में विधायक रामचंद्र सिंह ने अंबोवाटोली तथा कसाई बांध तक जाने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोनों योजनाएं विशेष प्रमंडल द्वारा संचालित की जा रही है। जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में कई अन्य योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की। शिलान्यास कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवपूजन बहेलिया, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। लातेहार | उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान की सफलता को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान की तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने तथा दवा वितरण के साथ-साथ जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। निर्देश दिया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हर परिवार तक दवा पहुंचे और लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित खुराक लेने के प्रति जागरूक किया जाए। शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, सहिया और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles