Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मां-बेटी को बच्चा चोर समझकर पीटा:बोचहां में ग्रामीणों ने की पिटाई, डायल 112 टीम ने बचाया


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बुधौली पराती गांव के समीप बुधवार रात ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। स्थानीय लोगों ने महिला पर बच्चा चुराकर ले जाने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों के अनुसार, महिला से पूछताछ करने पर वह बार-बार अलग-अलग और असंगत बातें बताती थी, जिससे उनका शक गहराता गया। क्षेत्र में पहले भी बच्चा चोरी की अफवाहें फैल चुकी हैं। डायल 112 की पुलिस टीम महिला और उसके साथ मौजूद बच्चे को बोचहां थाने ले आई। थाना अध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि यह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले भी कई बार लोग इसे बच्चा चोर समझकर थाने ला चुके हैं। महिला कभी-कभी सही बात बताती है, लेकिन अक्सर इधर-उधर की बातें करती रहती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला और बच्चा रिश्ते में मां-बेटी हैं। थाना अध्यक्ष ने यह भी चेतावनी दी कि बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles