
Biman Bose Health Update: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विमान बसु दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं. दिल से जुड़ी समस्या के बाद उनको पेसमेकर लगाया गया है. शनिवार को माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी है.
विमान बसु से किसी को मिलने की अनुमति नहीं
पार्टी की ओर से इस संबंध में और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गयी है. मोहम्मद सलीम के हवाले से पार्टी के मुखपत्र ‘गणशक्ति’ की वेबसाइट पर लिखा गया है कि विमान बसु के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. डॉक्टरों ने व्यक्तिगत रूप से किसी को भी बुजुर्ग माकपा नेता से मिलने से मना किया है.
स्वस्थ हो रहे हैं विमान बसु : मो सलीम
मोहम्मद सलीम ने विमान बोस का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि विमान बसु का स्वास्थ्य ठीक है. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. माकपा नेता सलीम ने कहा है कि वह विमान दा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के संपर्क में हैं.
The post माकपा नेता विमान बसु की दिल्ली के अस्पताल में हुई सर्जरी, मो सलीम ने दिया हेल्थ अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.
