Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मागे पर्व पर दोस्तों से विवाद पर युवक की हत्या:15 फरवरी को तालाब से मिला था युवक का शव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मागे पर्व के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की सुबह हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के पसमसाई गांव स्थित जोड़ा तालाब से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान भुड़ियांसाई गांव निवासी बैशाखु खलवा के रूप में हुई। पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ था मामला मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर हत्या और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव तालाब में फेंकने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि 14 फरवरी की रात मृतक बैशाखु खलवा को उसके दो दोस्तों ने मागे पर्व मनाने के बहाने घर से बुलाया था। तीनों ने साथ बैठकर हड़िया (स्थानीय पेय) पी और उत्सव मनाया। इसके बाद वे कालीमाटी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में उनके बीच आपसी कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि मृतक बैशाखु ने अपने दोस्त पराय बोदरा को थप्पड़ मार दिया। गर्दन के पास गंभीर चोट लगी इससे नाराज होकर पराय बोदरा और उसके साथी राम गागराई ने मिलकर बैशाखु की पिटाई की। मारपीट के दौरान उसे जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसकी गर्दन के पास गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जोड़ा तालाब में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पराय बोदरा उर्फ डुडु बोदरा (32) और राम गागराई उर्फ बोतलराम गागराई (30) शामिल हैं। दोनों हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles