Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मारपीट… दो वृद्धों की मौत में चार आरोपी गिरफ्तार

जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाण्डोटोली मगरुतल्ला गांव में जमीन संबंधी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस संघर्ष में हमले के कारण दो वृद्धों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान भूषण खेरवार और बुधराम खेरवार के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें जगरनाथ खेरवार, नवरतन खेरवार, बौधा खेरवार और दुर्गा खेरवार शामिल है। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। जिसके बाद जारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तब तक गंभीर चोटों के कारण दोनों वृद्धों की मृत्यु हो चुकी थी। घटना को लेकर मृतक बुधराम खेरवार की पत्नी के आवेदन के आधार पर जारी थाना में मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पुरानी आपसी रंजिश बताई गई। पुलिस ने त्वरित अनुसंधान कर घटना में शामिल चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त सामानों को साक्ष्य के रूप में विधिवत जब्त किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles