Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मिसिर बेसरा सहित पांच नक्सली भेजे गए जेल:धनबाद सदर अस्पताल में हुआ मेडिकल, सोमवार की रात हुई है गिरफ्तारी


झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच आरोपियों को रांची से धनबाद लाया गया। इससे पहले इन सभी को मंगलवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार नक्सलियों में मिसिर बेसरा (उर्फ सागर, भास्कर, सुर्निमल) के अलावा 15 लाख रुपए का इनामी मेहनत (उर्फ मोछू, विभीषण), गौरव (उर्फ बिरेंद्र हांसदा, सौरम) और उनके दो अन्य सहयोगी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी धनबाद लाए गए डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे ऑपरेशन का खुलासा किया। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से इन नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और सटीक सूचना के आधार पर जंगल में घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी आरोपियों को धनबाद लाया गया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया। कैदी वाहन के आगे-पीछे सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां तैनात रहीं। पूरे रास्ते पुलिस की निगरानी बनी रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो सके। मेडिकल के बाद भेजे गए जेल धनबाद पहुंचते ही बरवाअड्डा पुलिस सभी आरोपियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मेडिकल जांच के दौरान सभी नक्सलियों के चेहरे नकाब से ढके हुए थे, ताकि उनकी पहचान सार्वजनिक न हो सके। डॉक्टरों की टीम ने एक-एक कर सभी की स्वास्थ्य जांच पूरी की। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles