मुंगेर में पूर्व मंत्री रामदेव यादव की चौथी पुण्यतिथि:नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बोले- जनहित और मूल्यों की राजनीति के लिए याद किए जाएंगे

Date:


मुंगेर में पूर्व मंत्री रामदेव सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर खोजा बाजार स्थित रामदेव सिंह यादव साइंस कॉलेज परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा की अध्यक्षता सुखदेव यादव ने की, जबकि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने इसका संचालन किया। मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामदेव सिंह यादव मुंगेर की मिट्टी के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने हमेशा जाति और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर आम लोगों के हित में काम किया। पूरी जिंदगी जनहित और मूल्यों पर आधारित राजनीति की
अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुखदेव यादव ने रामदेव सिंह यादव को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने पूरी जिंदगी जनहित और मूल्यों पर आधारित राजनीति की। पप्पू यादव ने उन्हें बेबाक और निर्भीक राजनीतिक चेहरा बताते हुए कहा कि वे हमेशा शोषितों, पीड़ितों और मजलूमों की आवाज बने रहे। विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र तांती ने भी सभा को संबोधित किया
राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, जिला अध्यक्ष संजय बिंद, जदयू नेता मनोरंजन मजूमदार और महागठबंधन के जमालपुर विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र तांती ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने रामदेव सिंह यादव को समाजवाद का सच्चा प्रहरी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा के क्षेत्र में कई कॉलेजों की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। इस अवसर पर राजद महासचिव आकाशदीप यादव, गजेंद्र प्रसाद, हिमांशु, अरविंद राय, शिव शंकर यादव, मनोज क्रांति, विद्या किशोर, सुरेश तांती, लखन यादव, अनिल भूषण यादव, अरुण सिंह, मणिशंकर, भोलू शाह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

RBI injects Rs 48,014 crore via 7-day VRR auction as surplus tightens

The Reserve Bank of India (RBI) on...

Harish Rao alleges ₹18,000 crore irregularities in HAM tenders

Bharat Rashtra Samithi (BRS) MLA T. Harish Rao alleged...

Sargasso Sea: Exploring the unique North Atlantic sea with no shores | World News

Image Credit: AI Generated The idea of sailing...
Join Us WhatsApp