Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड कैडर के 32 IAS संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, सरकार ने पदों से किया मुक्त

झारखंड कैडर के 32 IAS संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, सरकार ने पदों से किया मुक्त

Jharkhand IAS Election Observers, रांची : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा व उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के 32 अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है. आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें. राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुरूप इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे.

झारखंड के किन किन अधिकारियों को मिली है ये जिम्मेदारी

झारखंड के जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उनमें उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई के निदेशक मनीष रंजन, वन विभाग के सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति सचिव राजेश कुमार शर्मा और कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा शामिल हैं. इसके अलावा ऊर्जा विभाग के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, रांची प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेंद्र कुमार सिंह, भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर और योजना सचिव मुकेश कुमार को भी ऑब्जर्वर बनाया गया है.

Also Read: बेटी से मिलने की हसरत रह गयी अधूरी, हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर दौड़ रहे टर्बो ने महिला को कुचला, 4 घायल

पेयजल और वाणिज्य कर सचिव का नाम भी लिस्ट में शामिल

साथ ही वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, विशेष सचिव ए दोड्डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल समेत अन्य अधिकारियों को भी यह जिम्मेदारी दी गयी है.

Also Read: बंदूक छोड़ो, घर लौटो! झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा के परिजनों को समझाया पुनर्वास का रास्ता

The post झारखंड कैडर के 32 IAS संभालेंगे 5 राज्यों में चुनाव की कमान, सरकार ने पदों से किया मुक्त appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles