Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड वरिष्ठ नागरिक समन्वय समिति की अहम बैठक में वरिष्ठों की समस्या पर मंथन


धालभूमगढ़| धालभूमगढ़ में प्रेम नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में झारखंड वरिष्ठ नागरिक समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय मजबूत करना था। अध्यक्षता समिति के संयोजक राम वल्लभ साहु ने की। सहसंयोजक और अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्णवाल ने कहा कि समिति संविधान के प्रावधानों के अनुसार लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करेगी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के हित में सक्रिय भागीदारी और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि जटिल समस्याओं के समाधान में समिति प्रभावी भूमिका निभाएगी। बैठक में दो फैसले लिए गए। जमशेदपुर सहित झारखंड के बुजुर्गों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए उपायुक्त को मांग-पत्र सौंपा जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन भेजकर कोविड काल से पहले मिलने वाली छूट और सुविधाएं बहाल करने की मांग की जाएगी। बैठक के अंत में दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles