![]()
मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी रंजीत कुमार (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी की प्रैक्टिकल परीक्षा थी। देर रात तक रंजीत कुमार घर नहीं लौटे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि वह घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा
सूचना मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में जमालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रंजीत कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी इंटर की पढ़ाई कर रही है और 16 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार है। घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है।
मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत:घर से 100 मीटर दूर मिले, इलाज के दौरान मौत, एक महिला हिरासत में
Date:




