Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में बस स्टैंड के पास बिक रहा था गांजा:पुलिस की छापेमारी; 18 पुड़िया बरामद, दुकानदार विशाल गिरफ्तार


मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में पुलिस ने बस स्टैंड परिसर के पास एक गुमटीनुमा दुकान पर छापेमारी कर गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकान से 18 पुड़िया गांजा बरामद किया है। प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड परिसर स्थित शौचालय के बगल में एक गुमटी में गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान की तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही
तलाशी के दौरान दुकान से कुल 18 पुड़िया गांजा जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने पश्चिम अजीमगंज मोहल्ला निवासी दुकानदार विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजा को जब्त कर पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गांजा की आपूर्ति के स्रोत और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक
गौरतलब है कि मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भी वासुदेवपुरम, जमालपुर और तारापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles