Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा:कासिमबाजार पुलिस ने पिता-बेटे को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद


मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुरानीगंज कोयरी टोला स्थित एक घर में चल रही इस फैक्ट्री से भारी मात्रा में अर्ध-निर्मित और तैयार हथियार, साथ ही हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि कासिम बाजार थाना पुलिस को पुरानीगंज मोहल्ले में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद कासिम बाजार थाना पुलिस और एक टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 2 संचालक को किया गिरफ्तार छापेमारी के दौरान मौके से फैक्ट्री का संचालन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान पुरानीगंज निवासी अमर राम और उनके पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एक अर्ध-निर्मित देसी कट्टा, एक अर्ध-निर्मित पिस्टल, एक ग्राइंडिंग मशीन और कटर सहित हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles