मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत धौरी ग्राम पंचायत के धौरी गांव में सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान गांधी कुमार बिंद की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान संध्या अपने घर के पीछे स्थित आम के पेड़ के पास खेल रही थी। बिजली गिरते ही पुआल में आग लग गई तभी तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली पेड़ के समीप गिरी, जिसकी चपेट में आने से संध्या गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद संध्या को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत्यु की पुष्टि होते ही परिवार में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्थान पर वज्रपात हुआ, वहां आम के पेड़ के बगल में पुआल और पशुओं का चारा रखा था। बिजली गिरते ही पुआल में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं कई घंटे तक निकलता रहा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से बच गई। शीघ्र मुआवजा देने की मांग की घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर पहुंचे। देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत योजना के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे नहीं रहने की अपील की गई है।
मुंगेर में वज्रपात से 15 वर्षीय किशोरी की मौत:आम के पेड़ के पास खेल रही थी, बिजली गिरते ही पुआल में लगी आग, परिजनों ने मुआवजे की मांग की