Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में हथकड़ी सरकाकर भागे 2 शराब तस्कर:800 लीटर शराब के साथ पकड़े गए थे, एक फिर अरेस्ट


मुंगेर में बुधवार को एसपी कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 4418 बोतल और टेट्रा पैकेट बरामद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को एनएच-333बी पर बनौदा के पास एक ट्रक से 93 कार्टन विदेशी शराब बरामद की थी। जब्त शराब में 4418 बोतल और टेट्रा पैकेट शामिल थे, जिसकी कुल मात्रा लगभग 800 लीटर थी। इस मामले में पूर्णिया जिले के कस्बा थाना क्षेत्र के वालसर गांव निवासी मो. सोनू और मो. मज्जम को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। एसपी कार्यालय स्थित नाफिस शाखा में फोटो खिंचवाने के बाद उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर हथकड़ी से अपने हाथ निकाल लिए और अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। पुलिस ठिकानों पर छापेमारी कर रही घटना के बाद पुलिसकर्मियों, चौकीदारों और अन्य जवानों ने तुरंत उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर मो. सोनू को पकड़ लिया गया, लेकिन मो. मज्जम फरार होने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना था कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी के आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय अधिक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए थी। एसपी बोले-दूसरे की तलाश में छापेमारी एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस संबंध में बताया कि दोनों आरोपियों ने हथकड़ी से हाथ निकालकर भागने का प्रयास किया था। एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles