Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में 8.92 ग्राम स्मैक के साथ 7 लोग गिरफ्तार:भागलपुर से ट्रेन के जरिए लाते थे स्मैक, SP ने किया खुलासा


मुंगेर में जमालपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खलासी मोहल्ला स्थित रेलवे क्वार्टर में छापेमारी कर 8.92 ग्राम स्मैक बरामद की। मौके से 19 लाइटर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, दो पीस एल्युमिनियम फॉयल, एक चाकू और पांच मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी कर सातों आरोपियों को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा साह, प्रीतम कुमार, सागर कुमार, सोनू कुमार, गोविंद कुमार, छोटू कुमार और स्वास्तिक कुमार के रूप में हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जमालपुर थानाध्यक्ष से मिली सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसमें स्थानीय थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी। संयुक्त टीम ने बीती देर रात खलासी मोहल्ले के रेलवे क्वार्टर में छापेमारी कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ट्रेन से लाते थे स्मैक की पुड़िया एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि इस धंधे से जुड़े लोग भागलपुर जिले से ट्रेन के माध्यम से स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया छिपाकर लाते थे। इसके बाद मुंगेर जिले में इसकी खरीद-बिक्री करते थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व पूरबसराय थाना पुलिस ने भी स्मैक के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में बरामद स्मैक भी भागलपुर से लाए जाने की जानकारी मिली थी। नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में स्मैक की आपूर्ति करने और दूसरे स्थानों पर इसकी सप्लाई करने वाले लोगों के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles