Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुक्त करायी गयीं पांच किशोरियां

प्रतिनिधि,तरवारा.जीबी नगर थाना क्षेत्र के लालगढ़ हरिहरपुर स्थित भवानी मार्केट में संचालित ऑर्केष्ट्रा पर शनिवार की सुबह एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, एंटी ह्यूमन ट्रेफि यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक मीनू कुमार और राजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस छापेमारी में रेस्क्यू फाउंडेशन मुम्बई के संजय प्रसाद गुप्ता और सुजय देशान उपस्थित थे. छापेमारी के क्रम में बंगाल, बिहार, उतर प्रदेश, असम और विदेश में नेपाल से बहला फुसला कर आरकेस्ट्रा में रखी गई पांच नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर बरामद की गई है. जिसमे पश्चिम बंगाल का दो,बिहार की दो और नागालैंड के एक नाबालिग शामिल हैं. ऑर्केष्ट्रा संचालक के द्वारा नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने लाया जाता है और यहां लाने के बाद ऑर्केष्ट्रा के आड़ में अश्लील गानों पर डांस और अश्लील प्रदर्शन करने पर मजबूर किया जाता है. ऑर्केष्ट्रा संचालक के द्वारा लड़कियों का शोषण भी किया जाता है. अगर कोई लड़कीं मना करती है तो उसको प्रताड़ित की जाती है. इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि छापेमारी के बाद थ्री स्टार म्यूजिकल ग्रुप के संचालक गीता उपाध्याय और ब्लैक नाइट म्यूजिकल ग्रुप ऑर्केष्ट्रा के संचालक मोस्ताक आलम के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

The post मुक्त करायी गयीं पांच किशोरियां appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles