मेराल पंचायत के मुखिया छोटू सिंह ने जनहित में पहल करते हुए अपने निजी खर्च से मेराल से सिक्की को जोड़ने वाली खंडहर हो चुकी सड़क की मरम्मत कराई। सड़क की स्थिति पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो जाने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आवागमन बंद हो गया था। मुखिया ने जेसीबी की मदद से सड़क पर नाली बनाकर पानी की निकासी कराई। मोरम डलवाकर सड़क को आवागमन योग्य कराया। मुखिया ने बताया कि मेराल-सिक्की सड़क दोनों गांवों को जोड़ती है। यह लोगों की दूरी भी कम करती है। लगातार अधिक बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से सड़क पर नाली बनवाकर मोरम भरवाने का कार्य कराया।
