Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सारण से सहयोग शिविर का करेंगे उद्घाटन:डुमरी बुजुर्ग में समस्याओं की समीक्षा,40 पंचायतों में एक साथ कैंप; महीने में दो दिन


सारण के सोनपुर प्रखंड की डुमरी बुजुर्ग पंचायत में मंगलवार, 19 मई को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के ‘सरकार पहुंचेगी आपके पास’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 10:30 बजे शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने डुमरी बुजुर्ग पंचायत भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल, प्रखंड और जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान होगा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की 40 पंचायतों में एक साथ सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। सोनपुर प्रखंड की डुमरी बुजुर्ग और हासिलपुर पंचायत में विशेष रूप से शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के जरिए ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और जिला कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महीने के पहले-तीसरे मंगलवार को कैंप राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, मनरेगा, सड़क, बिजली और जलापूर्ति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। आवेदनों के निष्पादन को 30 दिनों की समय-सीमा ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन सीधे शिविर में जमा कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है, जबकि कई मामलों का समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा। जनता और सरकार के बीच संवाद मजबूत होगा शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोनपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशासन का मानना है कि यह पहल जनता और सरकार के बीच संवाद और भरोसे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles