Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर आभूषण कारोबारी हत्याकांड मामले में SIT गठित:डीआईजी चंदन कुशवाहा ने घटनास्थल का दौरा किया; थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा


मुजफ्फरपुर के कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के माधोपुर में सोमवार रात एक स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को डीआईजी चंदन कुशवाहा ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घटना के विभिन्न पहलुओं पर परिवार के सदस्यों से विस्तृत बातचीत की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने तत्काल कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। हत्याकांड की गहन जांच करने का निर्देश दिया घटनास्थल का मुआयना करने के बाद डीआईजी ने एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया। इस टीम को हत्याकांड की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कथित लापरवाही सामने आई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीआईजी ने संबंधित थाना के थानेदार और अन्य दोषी पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगने का आदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा की मांग को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह बंद दूसरी तरफ, इस हत्याकांड के विरोध में और साथी व्यवसायी को न्याय दिलाने के लिए सराफा कारोबारी संघ में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। संघ के आह्वान पर मंगलवार को मुजफ्फरपुर शहर की सभी सराफा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। करोड़ों रुपये का कारोबार ठप रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा- एसएसपी पूरे मामले पर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीआईजी रेंज सर के आदेश के आलोक में एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। स्थानीय थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस की विशेष टीम लूटपाट और रंजिश समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जो भी सक्षम पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles