Home india मुजफ्फरपुर एसकेजे लॉ कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम:नए छात्रों का भव्य स्वागत, पिछले...

मुजफ्फरपुर एसकेजे लॉ कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम:नए छात्रों का भव्य स्वागत, पिछले सत्र में 80 प्रतिशत अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को मिले 5-5 हजार

0
मुजफ्फरपुर एसकेजे लॉ कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम:नए छात्रों का भव्य स्वागत, पिछले सत्र में 80 प्रतिशत अटेंडेंस वाले स्टूडेंट्स को मिले 5-5 हजार


मुजफ्फरपुर के एसकेजे लॉ कॉलेज में सत्र 2025-26 के एलएलबी पार्ट-1 और बीए एलएलबी पार्ट-1 के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए आज भव्य ‘इंडक्शन प्रोग्राम’ (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष एस.के. मिश्रा और सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में निदेशक जयंत कुमार ने संस्थान की 1948 से चली आ रही ऐतिहासिक विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। हेड मास्टर डॉ. के.के.एन. तिवारी ने नए छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष एस.के. मिश्रा ने छात्रों को ज्ञान, कौशल और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी, जबकि सचिव डॉ. उज्ज्वला मिश्रा ने समय के सदुपयोग और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार ने न्यायिक सेवाओं में सफल पूर्व छात्रों का उदाहरण देते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पिछले सत्र में 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले मेधावी छात्रों को ₹5-5 हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वागत गीत ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विभिन्न एकेडमिक इंचार्ज, नैक संयोजक और समितियों के प्रभारियों का परिचय कराया गया। मौके पर डॉ. एस.पी. चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. बी.एम. आजाद सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन सिद्धि कुमारी और खुशबू कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजित सिंह और नितिज्ञा कुमारी ने दिया।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version