Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक शटडाउन:प्रभात तारा और हॉस्पिटल फीडर से सप्लाई ठप रहेगी; ट्री कटिंग और मेंटेनेंस का काम होगा


मुजफ्फरपुर में आज(16 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। भगवानपुर PSS अंतर्गत 11केवी प्रभात तारा फीडर से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान प्रभात तारा, यादव नगर और सहजानंद समते कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा नयाटोला पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) के अंतर्गत आने वाले 11 केवी ‘हॉस्पिटल फीडर’ में भी सुबह के समय शटडाउन लिया जाएगा। यहां पेड़ों की कटाई और छंटाई का काम होना है, ताकि भविष्य में फॉल्ट की समस्या कम हो सके। इस फीडर में सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इससे स्टेशन रोड और जिला परिषद मार्केट जैसे व्यावसायिक क्षेत्र मुख्य रूप से प्रभावित होंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह मेंटेनेंस कार्य गर्मी के मौसम से पहले बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। इसका उद्देश्य जर्जर तारों को बदलना और इंसुलेटर की सफाई करना है, ताकि भविष्य में बड़े फॉल्ट या ट्रिपिंग की समस्याओं को रोका जा सके। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles