Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा:गयीजा से पहुंचे परीक्षार्थी बोले- ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि पार्सल वैन में आना पड़ा


मुजफ्फरपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। जिले के कुल 22 केंद्रों पर एग्जाम चल रहा है। जहां करीब 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। पहली पाली की परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार देर रात से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मुजफ्फरपुर पहुंचे। मोतिहारी, खगड़िया, मुंगेर, गया समेत कई जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चरण की परीक्षा में भारी भीड़ और आवागमन की परेशानी को देखते हुए वे एक दिन पहले ही मुजफ्फरपुर पहुंच गए, ताकि परीक्षा छूटने की आशंका न रहे। गयाजी से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी रूपेश कुमार ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र चैपमैन विद्यालय में पड़ा है। भीड़ की आशंका को देखते हुए वह एक दिन पहले ही गयाजी से निकल गया था। इसके बावजूद ट्रेनों में इतनी भीड़ थी कि पार्सल वैन में बैठकर मुजफ्फरपुर तक सफर करना पड़ा। दो पालियों में हो रही परीक्षा बुधवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए सुबह 7 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू की गई थी और सुबह 9 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
केंद्रों पर सख्त जांच के बाद मिला प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। केंद्रों के बाहर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles