Sunday, September 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर- घऱ में घुसकर रिटायर्ड महिला अधिकारी की चेन झपटी:सिकंदरपुर में ओटीपी पूछने के बहाने आए थे बदमाश; मिठनपुरा में भी हथियार दिखाकर स्नेचिंग


मुजफ्फरपुर में शनिवार को दो अलग-अलग इलाकों में रिटायर्ड महिला अधिकारी समेत दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। पहली घटना सिकंदरपुर जबकि दूसरी मिठनपुरा इलाके की है। दोनों घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पहली घटना- सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रिटायर्ड महिला अधिकारी की चेन झपट ली। बदमाश ओटीपी पूछने के बहाने उनके घर में घुसे और मौका मिलते ही इस घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला की शिकायत पर सिकंदरपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। सुदामा कुमारी पथ निर्माण विभाग से रिटायर हुई हैं। पटना से रिटायर होने के बाद वह सिकंदरपुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए घर के बरामदे में खड़ी थीं। तभी बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा पेपर लेकर सुदामा कुमारी के पास बरामदे में आया। उसने उनसे ओटीपी पूछना शुरू किया। जैसे ही मुड़कर अंदर जाने लगी, गले से झपट ली सोने की चेन सुदामा कुमारी ने कहा कि उन्हें कोई ओटीपी नहीं आया है। इसके बाद जैसे ही वह पीछे मुड़कर कमरे में जाने लगीं, बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश तेजी से नीचे उतरा और बाइक पर बैठे अपने साथी के साथ भाग गया। भागते समय उसके कंधे पर रखा गमछा भी गली में गिर गया। पूरी घटना घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में बाइक सवार दोनों बदमाश गली में आते दिख रहे हैं। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कैप लगाई थी और उसके कंधे पर गमछा था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पड़ताल में जुटी पुलिस कैप पहने बदमाश कुछ देर इंतजार करने के बाद महिला के घर में गया और चेन झपटकर बाहर निकला। पुलिस ने घर की गली से मुख्य सड़क तक लगे कैमरों की फुटेज जांची है, जिसमें दोनों बदमाश बाइक से भागते दिख रहे हैं। घटना की सूचना पर सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कवायद चल रही है। दूसरी घटना- मिठनपुर में तीज की खरीदारी कर रही महिला से स्नेचिंग मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए रज्जू साह लेन के रास्ते हरिसभा चौक की ओर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। चाट की दुकान पर रुकी थी महिला शेरपुर निवासी प्रियंका सिंह अपने पति विवेक कुमार और बच्चों के साथ तीज की खरीदारी करने बाजार आई थीं। लौटने के दौरान वे देवी मंदिर के पास चाट की दुकान पर रुकीं। पति और बच्चे बाइक पर बैठे रहे, जबकि प्रियंका दुकान पर जाने के लिए नीचे उतरी थीं। इसी दौरान पानी टंकी चौक की ओर से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। आरोप है कि बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने प्रियंका के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों भागने लगे। पीछा करने पर पिस्टल तानकर दी धमकी चेन छिनने के बाद प्रियंका ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बदमाश रज्जू साह लेन की ओर से हरिसभा चौक की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल पर बयान दर्ज किया और थाने में आवेदन देने को कहा। मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles