मुजफ्फरपुर में आज एक आभूषण व्यवसायी की घर से 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सदर थाना क्षेत्र (कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत) के माधोपुर चौक के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद अपराधी व्यवसायी के पास से गहनों से भरा एक थैला लूटकर फरार हो गए। हालांकि, घटनास्थल के पास थैला और पिस्टल गिरा हुआ मिला है। कारोबारी को सीने और कमर में गोली लगी है। अगली 22 तारीख को कारोबारी के बेटे की सगाई थी। बवाल की संभावना को देखते हुए घटनास्थल पर आधा दर्जन से ज्यादा थाना की पुलिस पहुंची है। 200 से अधिक फोर्स तैनात है। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी मोहिनबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा, एसडीपीओ पश्चिमी एक अनिमेष चंद्र ज्ञानी पहुंचे है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। मृतक की पहचान कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक पर आभूषण की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वे देर शाम अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके पास दुकान के कीमती जेवरातों से भरा एक झोला था। लूटपाट का विरोध करने पर दागी बुलेट माधोपुर चौक से कुछ ही दूरी पर एक सुनसान जगह पर अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक कुमार गुप्ता वहां पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर गोलीबारी की। दीपक को शरीर में दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी गहनों से भरा झोला लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मृतक व्यवसायी के साथ मौजूद उनके स्टाफ ने दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यवसायी को तुरंत बैरिया स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां जानकी अस्पताल के संचालक डॉ. अमितांशु ने बताया कि मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस को लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। आभूषण कारोबारी मृतक दीपक के बेटे दुर्गेस ने बताया कि पापा माधोपुर चौक स्थित आभूषण दुकान से लौट रहे थे। तभी घर के पास एक व्हाइट अपाची बाइक सवार पिस्टल लेकर पापा से आभूषण वाला झोला छीन रहा था । आसपास के बच्चों ने शोर मचाया, तभी हमलोग दौड़े तब-तक दो गोली मार कर झोला छीन कर दोनों अपराधी भाग निकले।
मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की 2 गोली मारकर हत्या:बदमाश गहनों से भरा थैला लेकर भागे; पोस्टमार्टम का परिजनों ने किया विरोध, घटनास्थल पर फोर्स तैनात